कन्नौज, अप्रैल 23 -- सदर कोतवाली के जलालपुर क्षेत्र में बुधवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब इनायतपुर गांव के पास सड़क के किनारे करीब 40 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। शव अर्धनग्न अवस्था में था। जानकारी मिलते ही इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना दुर्घटना है या किसी अपराध से संबंधित है।कोतवाल यह भी पढ़ें- जीवन मिशन के ओवरहेड टैंक के पास युवक का अधजला शव मिला प्रभारी जीतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया और पहचान कराने का प्रयास जारी है। उन्होने बताया कि कुछ ग्रामीणाे ने बात करन...