सोनभद्र, मई 14 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा बाजार निवासी निजी लाइनमैन का शव गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में वीआईपी कॉलोनी स्थित डिवीजन कार्यालय के पास सीढ़ियों पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय ओमप्रकाश निजी तौर पर लाइनमैन का कार्य करते थे। मृतक के पुत्र दीपक कुमार ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज आंधी-तूफान के कारण बाधित हुई बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए किसी हाइडिल कर्मचारी का फोन आया था, जिसके बाद उनके पिता काम पर निकल गए थे। परिजनों के मुताबिक देर रात तक घर वापस न लौटने पर करीब 11 बजे उन्हें फोन किया गया, लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। परिवार वालों को लगा कि वह क...