रायबरेली, मार्च 14 -- महाराजगंज,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मजूदरी करने गया श्रमिक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल पहुंची मृतक की पत्नी ने हंगामा करते हुए पति की मौत पर आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक श्रमिक के परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के सिरसोई गांव के रहने वाले सीताराम (37) पुत्र जागेश्वर मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। गुरूवार को सीताराम कस्बे में अपने पड़ोसी राकेश के साथ मजदूरी करने के लिए गया था। अचानक श्रमिक काम करते समय गश होकर बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देखकर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन ...