सिद्धार्थ, जनवरी 31 -- बढ़नी। बढ़नी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-एक पर शुक्रवार तड़के एक यात्री संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। बढ़नी रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित फुटओवर ब्रिज के पास इटवा कस्बा निवासी राजेश जायसवाल (45) पुत्र देवी प्रसाद अचेत पड़ा मिला। उसके बाएं कान से खून निकल रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ के मुख्य आरक्षी सुरेंद्र प्रसाद और देवी बख्श सिंह ने घायल को एंबुलेंस से बढ़नी पीएचसी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। पीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं परिजनउसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से बादशाह नगर से बढ़नी तक का साधारण श्रेणी का यात्रा टिकट बरामद हुआ है। आरपीएफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.