कानपुर, मार्च 3 -- कानपुर। सेन पश्चिम पारा में ड्यूटी के दौरान वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन मुंह व नाक से खून निकलता देखकर हत्या की आशंका जताई। परिजन के आरोपों पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। कुंज विहार तौधकपुर निवासी 65 वर्षीय सिपाही लाल इलाके में स्थित एक कंपनी में चौकीदार थे। परिवार में पत्नी सरस्वती और तीन बेटे है। परिजन ने बताया कि कुछ समय से वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करने लगे थे। सोमवार रात को आठ बजे वह ड्यूटी गए थे। मंगलवार भोर वह कंपनी में मृत अवस्था में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद परिजन को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने बताया कि उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। उनके मुंह व नाक से खून निकलता देखकर परिजन ने हत्या की आशंका जताई। हालांकि, परिजन ने किसी से रंजिश नहीं होने ...