मिर्जापुर, फरवरी 22 -- मिर्जापुर। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर में विषाक्त पदार्थ के सेवन करने के बाद मंडलीय अस्पताल में भर्ती युवक की शनिवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची लहंगपुर चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजवा दिया। लहंगपुर निवासी हरिनाथ का 40 वर्षीय पुत्र रत्नाकर शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन रत्नाकर को मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान रत्नाकर की मौत हो गई। चौकी प्रभारी सुजीत सेठ ने बताया कि शनिवार-रविवार की रात मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान रत्नाकर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.