प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 8 -- पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगने से परिजन परेशान हैं। विवाहिता की बहन ने पट्टी कोतवाली में तहरीर दी है। परिजनों के अनुसार, विवाहिता अचानक घर से गायब हो गई। इसके बाद रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की गई। कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि विवाहिता की बहन की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...