जौनपुर, जुलाई 10 -- रामनगर, (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लक्षनपुर (तरती) गांव निवासी 24 वर्षीय शांति देवी पत्नी अमन गौड़ की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के बगल स्थित अमरूद के पेड़ से साड़ी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष नेवढ़िया निखिलेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद क्षेत्राधिकारी विजय चौधरी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी ली। वहीं सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के लक्षनपुर तरती गाँव निवासी अमन गौड़ की शादी 22 अप्रैल 2023 को सिकरारा ...