कोडरमा, मार्च 19 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि नवलशाही थाना क्षेत्र के ग्राम मसमोहना में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय मनीषा कुमारी, पति अबोध सिंह के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद ससुराल पक्ष ने मायके वालों को फोन कर मनीषा की तबीयत खराब होने की सूचना दी। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि मनीषा ने फांसी लगा ली है।इधर, मायके पक्ष ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता चंद्र प्रकाश सिंह (निवासी बिरनी, गिरिडीह) ने बताया कि वर्ष 2023 में मनीषा की शादी हिंदू रीति-रिवाज से अबोध सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब सामा...