श्रावस्ती, दिसम्बर 10 -- श्रावस्ती, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सिरसिया थाना क्षेत्र के गोपीपुरवा निवासी कोयली (30) पत्नी राजेंद्र प्रसाद यादव की मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिरसिया के पिपरहवा निवासी छोटकऊ ने आठ वर्ष पहले अपनी बेटी कोयली की शादी ग्राम पंचायत आसमान सिंह टिटिहिरिया के मजरा गोपीपुरवा निवासी राजेंद्र के साथ किया था। मृतका के पिता छोटकऊ का आरोप है कि मंगलवार शाम को वीडियो काल के जरिए उसकी बेटी कोयली से मायके में ...