बस्ती, अप्रैल 5 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी थानाक्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना क्षेत्र के चौगड़वा गांव की है। गंभीर हालत में झुलसी विवाहिता को लेकर पति सीएचसी विक्रमजोत गए थे। जहां से दर्शननगर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। उसकी मौत मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान हो गई। पोस्टमार्टम लखनऊ में होगा। परिजनों ने जलाकर मारने के आरोप में छावनी थाने पर तहरीर दी है। छावनी थानाक्षेत्र के चौगड़वा निवासी सीमा प्रजापति (30) पत्नी राम सूरत प्रजापति की जल कर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार घर पर मौजूद बेटी ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए है। बताया जा रहा कि छावनी थाना क्षेत्र के कोहल तिवारी निवासी भारत प्रजापति की बेटी सीमा की शादी मई 2018 में हुई थी। शादी के बाद किसी बात को लेकर पति पत्नी में आए दिन विवाद होता र...