मिर्जापुर, अगस्त 10 -- मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता और महिला की मौत हो गई। मृत विवाहिता के मायके पक्ष ने थाने पर शव रखकर ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि ससुरालियों की प्रताड़ना से विवाहिता की मौत हुई है। पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

विवाहिता की संदिग्ध मौत जिगना संवाद अनुसार थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी श्रीराम यादव ने बताया कि बहन 34 वर्षीय सविता की शादी वर्ष 2008 में विंध्याचल के नदिनी गांव निवासी विजय कुमार यादव के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही बहन को उसका पति व ससुराल वाले प्रताड़ित करना शुरू कर दिए। बीते आठ साल से पति उससे मिलने ही नहीं जाता था। जिससे बहन हमेशा तनाव में रहती थी। बीते शनिवार की दोपहर पति ने बेहोशी की हाल...