गौरीगंज, मार्च 22 -- मुसाफिरखाना। भाले सुलतान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र से 22 वर्षीय एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार युवती बीते 16 मार्च को सुबह करीब 11 बजे अपनी सहेली के घर जन्मदिन कार्यक्रम में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद जब सहेली के घर संपर्क किया गया तो वहां किसी भी कार्यक्रम से इनकार किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...