अयोध्या, मई 12 -- भदरसा संवाददाता । पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बिरौली गांव के रहने वाले एक युवक का कैन्ट थाना क्षेत्र के पलिया साहबादी गांव से लगभग 200 मीटर दूर एक बाग में शीशम के पेड़ से लटका शव मिला। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के बिरौली गांव निवासी पवन कुमार (30) पुत्र फूलचंद खाना खाकर अपने घर पर पिता के बगल चारपाई पर सो गया। सुबह वह सोकर उठे तो वह लापता था। मंगलवार को पुलिस ने उन्हें आधार कार्ड से पहचान करते हुए घटना के बारें में उन्हें जानकारी दी। यह भी पढ़ें- घर से काम ढूंढ़ने निकले युवक की मिली लाश इसके बाद फूलचंद ने मौके पर पहुंचकर अपने बेटे की पहचान किया। वहीं परिवार वालों का आरोप है कि सुबह कैसे वहां पहुंच गया, जबकि उसकी सा...