अयोध्या, सितम्बर 26 -- फॉरेंसिक टीम और पुलिस पहुंचकर कर रही है जांच भदरसा संवाददाता। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के महावा गांव के मजरे पहाड़ी का पुरवा के पास घर से थोड़ी की दर पर सुअर का मांस विक्रेता युवक का शव उसके छप्पर में संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फारेसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।महावा गांव के मजरे पहाड़ी का पुरवा निवासी संतोष कुमार 45 वर्षीय पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल गांव से लगभग दो सौ मीटर दूर सड़क के किनारे सुअर का मांस बनाकर बेचता था। शनिवार को वह दोपहर घर से दुकान गया और शाम लगभग चार बजे शराब के ठेके पर गया। वहां से लौटते लोगों ने देखा कि वह शराब के ठेके से लौट रहा। फिर शाम लगभग छह बजे बजे कोई व्यक्ति उनके दुकान पर गया तो देखा कि उनका शव छप्पर में रस्सी के सहारे लट...