प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- अमरगढ़। आसपुर देवसरा के महुली गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में काटे गए गेंहू के फसल अवशेष में आग लग गई। जिससे करीब 10 बीघा का फसल अवशेष जलकर राख हो गया। आधा दर्जन किसानों ने हार्वेस्टर से गेंहू काटने के बाद फसल का अवशेष खेत में छोड़ दिया था। सोमवार को फसल अवशेष में आग लग गई। आग की सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचते फसल का अवशेष जलकर राख हो चुका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...