प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 20 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने को रखी प्लास्टिक की पाइप में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते हजारों रुपये की प्लास्टिक पाइप जलकर राख हो गई।महेशगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज में बिहार रोड पर अजीत सिंह की जमीन पर साप्ताहिक बाजार लगती है। उसी जमीन पर जल निगम के ठेकेदार ने जलजीवन मिशन के तहत बिछाने के लिए प्लास्टिक की पाइप रखी थी। बुधवार को दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक प्लास्टिक पाइप के बंडलो में आग लग गई। आग की तेज लपटें और धुंए के गुबार को देख भीषण गर्मी में किसी की आग बुझाने की हिम्मत नहीं पड़ी। फायर ब्रिगेड के जवान पहुंचे तो आग पर काबू पाए लेकिन तब तक प्लास्टिक के पाइप जलकर राख हो चुके थे। ठेकेदार अरुण कुमार सिंह ने बता...