गंगापार, मई 19 -- उरुवा, हिन्दुस्तान। क्षेत्र के सोरांव गांव के समाने रेलवे ट्रैक के किनारे एक 15 वर्षीय किशोर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मचा रहा।सोरांव गांव के सामने मंगलवार सुबह ग्रामीण स्टेशन से थोड़ी दूर पर रेलवे ट्रैक की ओर गए तो किशोर का शव देख शोर मचाया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। किशोर की पहचान 15 वर्षीय समीर कुमार पुत्र राजाराम निवासी पांती गांव के रूप में हुआ। थोड़ी देर बाद मृतक किशोर के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। घर के इकलौते चिराग को मृत देख माता-पिता दहाड़े मार रोने लगे। तब तक एसीपी मेजा एसपी उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंच, जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट...