पीलीभीत, अप्रैल 17 -- संदिग्ध परिस्थितियों में राजमिस्त्री की मौत हो गई। परिजनों ने मजदूरी मांगने पर छत से धक्का देने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची गजरौला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। मृतक की पत्नी ने गजरौला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।थाना गजरौला क्षेत्र के गांव इटौरिया निवासी पूनम देवी ने थाना गजरौला पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसके पति महेंद्र पाल गांव के ही मिथुन के यहां मजदूरी का काम कर रहे थे। आरोप है कि जब महेंद्र पाल ने अपनी मजदूरी के दो हजार रुपये मांगे, तो मिथुन गाली-गलौज करने लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...