मैनपुरी, जून 17 -- मैनपुरी। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवती व एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में परिजन डॉक्टरों को बिना बताए या बिना किसी कानूनी औपचारिकता के शवों को अपने साथ घर ले गए। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस को भेज दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहली घटना थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम मददापुर की है। यहां के निवासी संतोष कुमार अपनी 20 वर्षीय पुत्री कनक को बुधवार शाम करीब 5:15 बजे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जब कनक की जांच की, तो उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ को मौत का कारण नहीं बताया और कानूनी कार्रवाई किए बिना ही शव को अपने साथ वापस घर ले गए। इस मामले में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पुलिस को मेमो भेजकर...