नोएडा, जनवरी 24 -- नोएडा। फेज-दो थाना क्षेत्र के भंगेल गांव में रहने वाली एक युवती पिछले कई माह से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। युवती की मां न एक युवक पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जिला कुशीनगर निवासी युवती की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। 20 वर्षीय बेटी वह लापता हो गई। कंपनी में पता करने पता चला कि वह भंगेल गांव में किराए पर रहती थी। इस दौरान भंगेल चौकी पर पुलिस से बेटी को खोजने की गुहार लगाई। गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने एक शिकायत कुशीनगर के कसया थाने में थी। इसी बीच उन्हें पता चला कि दीपांशु गंगवार नामक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित...