पीलीभीत, जनवरी 3 -- जहानाबाद। संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई। युवती का शव कमरे में छठ के कुंड से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची थाना जहानाबाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम उधमपुर निवासी 21 वर्षीय भगवती पुत्री करण सिंह गुरुवार रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो भगवती का शव फंदे से लटका हुआ था। शव लटका देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया। सूचना मिलने पर थाना जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप बिश्नोई ने बताया प्रारंभिक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.