सहारनपुर, अप्रैल 27 -- सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला गोटेशाह में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पता लगने पर कोतवाली मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के गले पर चोट के निशान मिले हैं। युवती के चचेरे भाई ने हत्या की आशंका जताई है। इसके साथ ही रिश्तेदारों ने भी हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने आत्महत्या और हत्या के बिंदु पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला गोटेशाह में 19 वर्षीय हाया खान अपनी मां और सौतेले पिता के पास रहती थी। यह भी पढ़ें- बीटेक छात्रा की कमरे में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका सोमवार को हाया खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पता लगने पर कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी मृतका चचेरा भाई ...