चित्रकूट, जून 5 -- चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के कुली तलैया निवासी राजबहादुर की 25 वर्षीया पत्नी सरिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...