मेरठ, जनवरी 4 -- सरधना। नानू गांव से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लग पाया। शनिवार को परिजनों ने थाने में तहरीर देकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। इस्लाम जहां पत्नी उमर दराज ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पुत्र 19 वर्षीय पुत्र दानिश मानसिक रूप से अस्वस्थ है। दो दिन पूर्व वह अचानक घर से बाहर निकला और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। देर शाम तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने दानिश की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। किसी अनहोनी की आशंका जताकर परिजनों ने पुलिस से उसे बरामद करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की और उसकी तलाश में जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...