बस्ती, मार्च 22 -- विक्रमजोत। गायत्री शक्तिपीठ मंदिर विक्रमजोत में रहने वाले अजय कुमार (25) पुत्र विनोद कुमार का संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। छावनी पुलिस ने केस दर्ज जांच पड़ताल में जुट गई है। विक्रमजोत के गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के प्रमुख पुजारी रहे रामविलास उर्फ दाढ़ी बाबा के पौत्र अजय कुमार शुक्रवार की दोपहर 11.30 बजे छोटे भाई की बाइक से टैक्सी स्टैंड पर गये थे। थोड़ी देर वापस आने की बात कर छोटे भाई को वापस मंदिर भेज दिया। थोड़ी देर बाद परिजनों ने फोन किया तो अजय कुमार का मोबाइल नंबर स्विच आफ हो गया। अनहोनी की आशंका पर परिजन खोजबीन करने में जुट गये। वहीं 24 घंटे में कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने छावनी पुलिस को सूचना दी। सिद्धार्थनगर जनपद के गोलौरा थानाक्षेत्र भटगवा निवासी लापता युवक की मां आशा देवी पत्नी स्व. विनोद कुमार की ...