कानपुर, फरवरी 27 -- कृष्णा नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मूल रूप से बाराबंकी के मसौली गांव निवासी मोहम्मद आरिफ का 20 वर्षीय बेटा शाहनवाज उर्फ शानू कृष्णा नगर में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। पिता ने बताया कि शानू होटल के पीछे बने कमरे में रहता था। होटल कर्मियों ने बताया कि शनिवार सुबह वे होटल पहुंचे तो शानू कमरे से नहीं निकला। जिसके बाद दूसरी चाभी से दरवाजा खोला तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...