सहारनपुर, अप्रैल 18 -- चिलकाना। क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर अहाड़ी में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर गया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, परिजनों ने युवक के दोस्त पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने का आरोप लगाया है। थाना चिलकाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को अब्दुल्लापुर अहाड़ी निवासी सोनू अपने दोस्त के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के बाद सोनू नशे की हालत में ही संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया। पड़ोस में रहने वाली महिला संगीता ने सोनू को आग में झुलसता देखा तो तुरंत शोर मचाया और डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोनू के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके दोस्त ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.