बिजनौर, मई 1 -- स्योहारा। गुरुवार की सुबह क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई। जब सहसपुर मेवा नवादा ट्रैक के पास रेलवे पटरी पर एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान गुलशन कुमार 30 वर्ष पुत्र निर्पेंद्र सिंह निवासी ग्राम जूझेला बिसनपुरा थाना स्योहारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिला, जिससे कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा है, आत्महत्या या फिर कोई अन्य कारण। परिजनों में इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है...