संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पोस्टमार्टम को भेजा शव
औरैया, जून 18 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मोहल्ला गुरुहाई में गुरुवार को एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ला गुरुहाई निवासी 19 वर्षीय राधे पुत्र राजू तिवारी गुरुवार सुबह सोकर उठा था। परिजनों के अनुसार कुछ ही देर बाद उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। युवक की हालत खराब होते देख परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे चिचौली स्थित 100 शैय्या मेडिकल कॉलेज ले गए।परिजनों का कहना है कि मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.