हल्द्वानी, मार्च 27 -- लालकुआं, संवाददाता। वीआईपी कॉलोनी क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय मुकेश कुमार का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। पेशे से टुकटुक चालक मुकेश स्टेशन तिराहे पर टुकटुक के भीतर ही अचेत अवस्था में मिला। मुकेश के परिजनों ने देर शाम कोतवाली पहुंचकर हत्या का शक जाहिर किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह लालकुआं रेलवे स्टेशन तिराहे पर खड़े टुकटुक के भीतर मुकेश कुमार अचेत अवस्था में मिला। उसे आसपास के लोग तुरंत ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता मजदूरी करते हैं। जबकि उसके चार भाई और दो बहन हैं। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। महिला उप निरीक्षक वंदना चौहान के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया था। ...