देवघर, मार्च 19 -- देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदडीह गांव में 35 वर्षीय एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गंभीर अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिकी जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है। मृतक की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव निवासी राजेंद्र दास के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि उनका छोटा भाई मंगलवार की देर रात गवाली पूजा में शामिल होने के लिए चांदडीह गांव गया हुआ था। इसके बाद बुधवार सुबह अचानक सूचना मिली कि उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परि...