संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
बाराबंकी, मई 24 -- सतरिख (बाराबंकी)संवाददाता। बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र के तीरगांव गांव में शनिवार की देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी ने पड़ोसियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार तीरगांव गांव निवासी महेश (25) पुत्र गोकुल प्रसाद शनिवार रात घर पर था। इसी दौरान परिवार के अन्य सदस्य गांव में आयोजित भजन-कीर्तन सुनने गए हुए थे। देर रात जब परिजन वापस घर पहुंचे तो देखा कि महेश बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तत्काल महेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतरिख लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पत्नी चांदनी ने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.