उन्नाव, अप्रैल 18 -- उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र खजुरियाबाग कल्याणी देवी मोहल्ला के रहने वाले किसान की शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने जांच बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय राम सिंह का शुक्रवार दोपहर घर में किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद राम सिंह को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे ने बताया कि चाचा ने विवाद के बाद कोई दवा या जहरीला पदार्थ खा लिया था। यह भी पढ़ें- किशोरी समेत दो ने जहर खाकर दे दी जान जिससे उनकी हालत बिगड़ गई थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उ...