हरदोई, अप्रैल 7 -- पिहानी। थानाक्षेत्र के पण्डरवा किला गांव में जहानीखेड़ा पिहानी रोड के पास आम के एक बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव फंदे पर लटकता देखा गया। मृतक की पहचान पण्डरवा गांव निवासी अतुल के रूप में हुई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। इस घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। बताया जाता है कि मृतक बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह आया था। मंगलवार की सुबह उसका शव आम के बाग में लटकता देखा गया। बंदर भगा रहे ग्रामीणों की जब नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.