संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पंखे से लटका मिला शव
अयोध्या, मई 29 -- अयोध्या, संवाददाता। कोतवाली नगर क्षेत्र के खोजनपुर मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय संजीव कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घरेलू समस्याओं से परेशान चल रहा था। पड़ोसियों के अनुसार युवक भांग का नशा भी करता था। उसका एक घर नियावां में भी है जहां परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्विनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि युवक का शव कमरे में पंखे से लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.