संभल, अप्रैल 26 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के गुमथल रोड स्थित मोबिल फैक्ट्री के बाहर रखे टायरों में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में काले धुंआ का गुबार छा गया। जिसे देख आस पास के क्षेत्र में खलबली मच गई। छह दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही आग फैक्ट्री तक नहीं पहुंची। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। अग्निशमन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महाजन निवासी नितिन अग्रवाल व सचिन अग्रवाल की बनियाठेर थाना क्षेत्र के गुमथल रोड पर भारत पेट्रो प्रोडक्ट के नाम से मोबिल बनाने की फैक्ट्री है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में मोबाइल फैक्ट्री के बाहर रखे टायरों में लगी भीषण आग जहां पुराने टायरों से मोबिल बनाने का काम किया जाता है...