संभल, अप्रैल 26 -- थाना बनियाठेर क्षेत्र के गुमथल रोड स्थित मोबिल फैक्ट्री के बाहर टायरों में रविवार की सुबह 4 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना पर पुलिस सहित दमकल की मौके पर चार गाड़ियां पहुंच गई। चार से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आंख पर काबू पाया गया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महाजन निवासी नितिन अग्रवाल सचिन अग्रवाल पुत्र सुनील कुमार की थाना बनियाठेर क्षेत्र के गुमथल रोड पर भारत पेट्रो प्रोडक्ट के नाम से मोबिल बनाने की फैक्ट्री है। जहां पुराने टायरों से मोबिल बनाने का काम किया जाता है। जिसमें रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में सुबह 4 बजे भीषण आग लग गई। यह भी पढ़ें- अहमदाबाद: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां; आसमान में उठा धुएं का गुबार आग का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि शहर में ...