सिद्धार्थ, जनवरी 28 -- भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद । त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के उज्जैनिया गांव के पूरब एक आलू के खेत में सोमवार को एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान गांव के ही बृजभान चौरसिया (48) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के उज्जैनिया गांव निवासी बृजभान चौरसिया (48) रविवार की शाम साढ़े चार बजे बगल में स्थित भंड़रिया चौराहे पर घरेलू सामान लेने के लिए गया था। देर रात तक जब बृजभान चौरसिया घर नहीं लौटा तो परिजनों को लगा कि देर सबेर आ जाएगा। सोमवार की सुबह घर से करीब सौ मीटर दूरी स्थित आलू के खेत में उसका शव मिला। मृतक के शरीर पर तो कोई चोट का निशान आदि नहीं मिला, मगर कान से खून निकला दिख रहा था। मृतक के भाई उदयभान ने त्रिलोकपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ...