गढ़वा, जुलाई 19 -- धुरकी। थाना अंतर्गत रक्सी गांव निवासी नारायण कोरवा के 14 वर्षीया पुत्री ज्योति कुमारी का संदिग्ध अवस्था में शव उसके घर से मिला। घटना शुक्रवार शाम की है। ग्रामीणों के अनुसार नारायण की दो पत्नियां हैं। उसकी पहली पत्नी धानरोपने के लिए किसी दूसरे राज्य में गई है। वहीं नारायण मजदूरी करने पुणे गया है। ज्योति घर पर अपनी सौतेली मां के साथ रह रही थी। उसकी सौतेली मां भी धान रोपने गांव में ही गई थी। धान रोपाई कर घर लौटने पर उसकी सौतेली मां ने उसका शव घर में देखा। उसके बाद परिजनों के रोने की आवाज सुनकर गांव के आसपास के लोग वहां पहुंचे। उसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर प्रभारी थाना प्रभारी सुनील कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उधर परिजनों ने हत्या की...