बाराबंकी, अगस्त 30 -- कोठी। असंद्रा कोतवाली क्षेत्र के दुनौली मजरे कादीपुर गांव में रविवार की सुबह करीब एक वर्षीय बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के नाना की तहरीर पर असंद्रा पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इनका आरोप है कि दंपति के आपसी विवाद के चलते पिता ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुनौली मजरे कादीपुर गांव निवासी गोपी रावत अपनी पत्नी अर्चना रावत के साथ रक्षाबंधन के पर्व पर ससुराल थाना व कस्बा रामसनेहीघाट के जेठबनी मोहल्ला गए थे। जहां पर हुए दंपति के विवाद के बाद गोपी रावत अपने घर लौट आया। आरोप है कि शनिवार को वह दोबारा ससुराल पहुंचकर अपनी एक वर्षीय पुत्री को घर उठा लाया था। जिसकी रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना उसके ससुर बृजेश रावत व पत्नी ससुराल पह...