गोंडा, मई 16 -- मेहनौन। कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र अंतर्गत दिखलौल पंचायत के मजरा मर्दनपुरवा गांव निवासी विश्वनाथ सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहू प्रीति सिंह बीते 12 मई की सुबह करीब चार बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों के अनुसार प्रीति सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत तिवारी ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- तीन दिन से विवाहिता लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...