रुडकी, अप्रैल 22 -- कलियर, संवाददाता । थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में एक 36 वर्षीय महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी महिला का शव बुधवार को उसके घर की तीसरी मंजिल के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना के समय महिला का पति बाजार गया हुआ था, जबकि बच्चे पढ़ने के लिए बाहर गए थे। जब पति घर लौटा तो उसने कमरे में पत्नी का शव लटका देखा, जिससे उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.