शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- थाना रोजा क्षेत्र के अहमदपुर टिकला गांव से एक महिला के संदेहास्पद स्थितियों में जलने का मामला सामने आया है। हासलांकि महिला ने अपने पिता पर जलाने का आरोप लगाया है। घटना 25 जनवरी शाम लगभग 5:30 बजे हुई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को मौके से 112 डायल की मदद से जिला अस्पताल शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार, महिला के चेहरे और दोनों हाथों सहित शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए थे। उपचार के दौरान महिला ने अपने बयान दर्ज कराए, जिनमें आरोप लगाया गया कि पिता द्वारा उसे जलाने के साथ ही धमकियां भी दी जा रही थीं। आरोप है कि पिता ने उसे समझौते के दबाव में लाने की कोशिश की और कहा कि यदि पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो महिला को अपनी पैतृक संपत्ति से बेदखल कर दिया जाएगा और घर में प्रवेश तक नहीं करने दिया जाएगा। मा...