संभल, मार्च 20 -- थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर डाल में गुरुवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए देर रात पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बाबई निवासी जफरुद्दीन ने बेटी मेहताब की शादी चार वर्ष पूर्व गांव फतेहपुर डाल निवासी मुज्जमिल के साथ की थी। जफरुद्दीन का कहना है कि शादी के कुछ महीनों के बाद ही दहेज को लेकर विवाद रहने लगा। आठ माह पूर्व नरौली चौकी में दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। गुरुवार को मृतका के भाई यासिर व रिहान बहन को ईद की त्यौहारी देने गए थे तब मेहताब ठीक थी। शाम को ससुराल पक्ष के लोगों ने फोन कर मेहताब के बीमार होने की सूचना...