मुरादाबाद, नवम्बर 28 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र के समदा रामसहाय निवासी महिला की शुक्रवार सुबह नोएडा में संदिग्ध हालालत में मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव में आ गए। इस दौरान मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी प्रीति (28 वर्ष) की शादी 25 मई 2021 को मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गंव समदा रामसहाय निवासी आकाश के साथ हुई थी। चार माह में से आकाश नोएडा में किराये पर रहकर वहीं चालक का काम करत रहा था। पत्नी प्रीति भी उसके साथ ही रह रही थी। बताया गया कि शुक्रवार सबह नोएडा में ही प्रीति की मौत हो गई, जिसके बाद पति शव लेकर गांव आ गया। प्रीति की मौत की सूचना मिलने पर उसके भाई प्रमोद और अन्य मायके वाले भी यहां पहुंच...