बलरामपुर, अप्रैल 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जनपद के थाना गैंडास बुजुर्ग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसौना के मजरा दुबौली में एक 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रंभा, पत्नी तुलाराम यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, तुलाराम यादव के दो बेटे हैं,एक की उम्र लगभग 19 वर्ष और दूसरे की 15 वर्ष है। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के कारण दोनों बेटे अपने पिता के साथ बाहर जाकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। छोटा बेटा घर पर ही रहकर अपनी मां के साथ रहता था और घरेलू कार्यों में सहयोग करता था।बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे रंभा अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई पाई गई। इस घटना की जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.