सिद्धार्थ, अप्रैल 27 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के संसरी गांव के टोला करुआ में सोमवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जल कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया। वहीं सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के संसरी गांव के टोला करुआ में राजेन्द्र यादव पुत्र झंगरू के लड़के राजेश यादव की पत्नी मंजू उर्फ लाली(20) की दूसरे मकान के एक कमरे में संदिग्ध परस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घर के लोगों ने इसकी सूचना लड़की के मायके देते हुए जले हुए शव को कपड़े से ढक कर घटना होने वाले रूम को बाहर से बंद कर मायके वालों के आने का इंतजार करने लगे। घटना के लगभग दो घंटे...