संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटकता मिला
अंबेडकर नगर, सितम्बर 5 -- भीटी,संवाददाता। महरुआ थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला तीन बच्चों की मां थी। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। गोपीपुर निवासी अर्जुन कुमार की पत्नी रेनू 35 का शव सुबह करीब 10 बजे घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। परिजनों के अनुसार, सुबह भोजन बनाने के बाद परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने काम पर चले गए थे। इसी दौरान रेनू का पुत्र किशन घर पहुंचा तो मां को फंदे से लटकता देख शोर मचाया। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेनू को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस की सूचना पर परिजन रेनू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.