प्रयागराज, अप्रैल 5 -- सराय‌इनायत थाना क्षेत्र के सुदनीपुर कलां गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव घर के अंदर फांसी पर लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के कौडरू गांव की 40 वर्षीय संगीता पाल की शादी वर्ष 2005 में सुदनीपुर कलां गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार पाल से हुई थी। रविवार सुबह घर के अंदर फांसी पर संगीता को लटके देख 16 वर्षीय बेटा प्रिंस और 14 वर्षीय बेटी प्रीति चीखने लगी। मौके पर पहुंचे लोगों ने संगीता को फंदे से उतारा। एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच महिला का मोबाइल कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के भा‌ई उमेश पाल ने पुलिस को रात 8 बजे तहरीर देकर पति, जेठ और जेठ के लड़के पर हत...